रांची: थार चालक ने मोरहाबादी में चेकिंग के दौरान पुलिस वाले को मारी टक्कर, हो गया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थार चालक गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के मोरहाबादी में थार एसयूवी चालक ने वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और फरार हो गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Ranchi Accident Update News: रांची के मोरहाबादी प्राइम पार्क के पास मंगलवार (14 जुलाई) को वाहन जांच के दौरान पुलिस वैन के चालक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी जब्त कर लिया है. घटना के बाद फरार थार का वाहन नंबर ट्रेस कर संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त की पहचान विश्राम उरांव (38 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बरियातू, रांची का निवासी है. 

वाहन जांच के दौरान रोकने का किया गया था प्रयास

रांची पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान मोरहाबादी क्षेत्र से एक काले रंग की थार एसयूवी तेज गति और लापरवाही से चलती हुई आती दिखाई दी. गाड़ी में कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगा हुआ था, विंडशील्ड टूटा हुआ था, पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छिपाया हुआ था. वाहन की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का संकेत दिया. हालांकि चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. पूरी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस चालक से घायल

इस घटना में  पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई. चालक के सिर पर चोट आई है और पांच स्टिच लगाने पड़े. चालक अब खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

ये भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola