रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में पोताला मार्केट का शुभारंभ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में सोमवार को पोताला मार्केट का उदघाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि शहर में पोताला मार्केट लगने का मतलब है कि ठंड ने अब […]
विज्ञापन
रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में सोमवार को पोताला मार्केट का उदघाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि शहर में पोताला मार्केट लगने का मतलब है कि ठंड ने अब दस्तक दे दी है. सरकार तिब्बत के इन निर्वासित लोगों को बसाने के लिए सतत प्रयत्नशील है.
हमारा प्रयास है कि कहीं पर हम एक जगह चिह्नित करें, जहां तिब्बत केे इन लोगों को सालों भर दुकान लगाने का मौका मिले. मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि पोताला मार्केट के लगने से यहां के लोगों को भी रोजगार मिलता है. जितनी भी दुकानें इस मार्केट हैं, हर दुकान में दो से तीन कर्मचारी ऐसे होते हैं, जो झारखंड के रहते हैं. डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आप यहां दुकान लगायें, आपका स्वागत है.
लेकिन मार्केट को साफ-सुथरा बना कर रखें, यह आपका दायित्व है. मौके पर राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम : उदघाटन समारोह के अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी हुए. मार्केट परिसर में पद्मश्री मुकुंद नायक ने अपने सहयोगियों के साथ झारखंड की कला व संस्कृति को दर्शाते हुए गीतों पर नृत्य किया. वहीं, तिब्बत से आये हुए युवक व युवतियों ने भी नृत्य पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










