ग्रामीण चिकित्सकों ने राजभवन मार्च किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के बैनर तले सोमवार को ग्रामीण चिकित्सकों ने राजभवन मार्च किया. ग्रामीण चिकित्सक रांची कॉलेज परिसर स्थित ओटीसी ग्राउंड में जुटे और वहां से मार्च प्रारंभ किया. मार्च जाकिर हुसैन पार्क पर आकर समाप्त हुआ. चिकित्सकों ने राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखीं. […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ के बैनर तले सोमवार को ग्रामीण चिकित्सकों ने राजभवन मार्च किया. ग्रामीण चिकित्सक रांची कॉलेज परिसर स्थित ओटीसी ग्राउंड में जुटे और वहां से मार्च प्रारंभ किया. मार्च जाकिर हुसैन पार्क पर आकर समाप्त हुआ. चिकित्सकों ने राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखीं.
ग्रामीण चिकित्सकों ने अपने प्रैक्टिस काे पंजीकृत करने, जांच के नाम पर आर्थिक दोहन व प्रताड़ित नहीं किया जाने, प्रशिक्षित कर उप-स्वास्थ्य केंद्र से जोड़े जाने, मध्य प्रदेश की तर्ज पर ग्रामीण चिकित्सकों को प्रैक्टिस का अधिकार दिये जाने की मांग की. राजभवन मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से ग्रामीण चिकित्सक शामिल होने आये थे. इसका नेतृत्व डॉ संजीव कुमार भारती ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










