रांची : 30 नवंबर तक सभी जिलों में हो वार्ड कमेटी का गठन : डॉ अजय

Updated at : 30 Oct 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 30 नवंबर तक सभी जिलों में हो वार्ड कमेटी का गठन : डॉ अजय

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ अजय कुमार ने 30 नवंबर तक सभी जिलों के वार्ड कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया. मोर्चा, संगठन की प्रखंड कमेटी भी 30 नवंबर […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ अजय कुमार ने 30 नवंबर तक सभी जिलों के वार्ड कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया. मोर्चा, संगठन की प्रखंड कमेटी भी 30 नवंबर तक गठित करने काे कहा़ जिलाध्यक्षों को प्रोजेक्ट शक्ति में एक-एक हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा.
कमेटी गठन की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद व मोर्चा, संगठन के प्रभारी रवींद्र सिंह को सौंपी गयी. मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर को सभी प्रमंडल में दौरा कर जोनल प्रमंडल प्रवक्ता व जिलाध्यक्षों में समन्वय स्थापित करने को कहा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola