झारखंड मैथिली मंच द्वारा आयोजित पुस्तक मेला का आयोजन सफल रहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2018 6:01 PM

विज्ञापन

रांची : हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार से शुरू हुए मैथिली पुस्तक मेले के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा. झारखंड मैथिली मंच की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय पुस्तक मेले में कई इवेंट्स का भी आयोजन किया गया. मेले में मैथिली पुस्तकों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही. […]

विज्ञापन

रांची : हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार से शुरू हुए मैथिली पुस्तक मेले के दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा. झारखंड मैथिली मंच की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय पुस्तक मेले में कई इवेंट्स का भी आयोजन किया गया. मेले में मैथिली पुस्तकों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही. इस मौके पर बड़ी संख्या में मैथिली भाषी लोग मेले में पहुंचे. मिथिला की संस्कृति, भाषा और साहित्य को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला.

मिथिला सभ्यता और संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था . यहां ना सिर्फ किताबें बल्कि काव्य गोष्ठी, परिचर्चा, पुस्तक लोकार्पण और पेंटिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. विशेष उपलब्धि के लिए गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया. मैथिली पुस्तक मेले में साहित्य पुरोधा सम्मान से सुरेंद्र पाठक और विवेकानंद ठाकुर को भी सम्मानित किया गया.
जानिये उद्धाटन कार्यक्रम में क्या हुआ.
झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीबी मंगलमूर्ति ने कार्यक्रम का लोकापर्ण करते हुए कहा , सरल शब्दों में लिखी किताबें हमें ज्यादा आकर्षित करती हैं और जीवन में शांति प्रदान करती हैं. विशिष्ट अतिथि अमिटी विवि के कुलपति डॉ रमन झा ने कहा कि मनुष्य के जीवन का सच्चा मित्र पुस्तक ही है. इससे ज्ञान बढ़ता है और मनुष्य के सोच में विस्तार आता है. राज्य स्किल डेवलपमेंट मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमर झा ने कहा कि पढ़ कर अर्जित ज्ञान का उपयोग करने से ही जीवन सार्थक होता है.
समापन समारोह में कौन- कौन लोग रहे शामिल
झारखंड मैथिली मंच का दो दिवसीय मैथिली पुस्तक मेला का समापन रविवार को हुआ. दो दिनों तक चले इस आयोजन में मिथिला साहित्य, संस्कृति एवं पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों की बिक्री हुई . इस आयोजन में रांची, पटना, दरभंगा, जमशेदपुर, दिल्ली के पुस्तक प्रकाशकों सहित साहित्य प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मेले में इस बार हरिमोहन झा की पुस्तकें, चंदा झा के मैथिली सहित, मैथिली-हिंदी शब्दकोश और व्याकरण की किताबें भी खूब बिकी हैं.
किस तरह के किताबों की रही मांग
समापन समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हरिश्चंद्र मिश्रा सहित कई साहित्यकार एवं पुस्तक प्रेमियों ने हिस्सा लिया. इस बार प्रकाशकों में साहित्य अकादमी, मैथिली साहित्य अकादमी, कल्याणी फाउंडेशन के साथ- साथ कई प्रकाशकों की किताबें डिमांड में रही. साथ ही उपन्यास, ज्योतिष, गीत, आत्मकथा, की भी अच्छी मांग थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola