बाजार में लाह की खरीद-बिक्री शुरू, किसानों को इस साल अच्छी आमदनी की उम्मीद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिल्ली : मुरी, सिल्ली व आसपास के हाट-बाजारों में लाह की खरीद-बिक्री शुरू हो गयी. किसान लाह बेच कर पैसे कमा रहे हैं. वहीं व्यापारी किसानों से लाह लेकर उसे ऊंचे दाम में लाह कोठियों को बेच आमदनी कर रहे हैं.इस समय लाह के बीज भी बाजार में उपलब्ध हैं. किसान इन्हें पेड़ों पर पालने […]
विज्ञापन
सिल्ली : मुरी, सिल्ली व आसपास के हाट-बाजारों में लाह की खरीद-बिक्री शुरू हो गयी. किसान लाह बेच कर पैसे कमा रहे हैं. वहीं व्यापारी किसानों से लाह लेकर उसे ऊंचे दाम में लाह कोठियों को बेच आमदनी कर रहे हैं.इस समय लाह के बीज भी बाजार में उपलब्ध हैं. किसान इन्हें पेड़ों पर पालने के उद्देेश्य से खरीदते हैं.
व्यापारियों ने बताया कि इस साल अधिकतर पलाश, कुसुम व बेर के पेड़ों पर तैयार किये गये लाह आ रहे हैं. व्यापारी किसानों को अच्छी गुणवत्ता के लाह के लिए 120 से 150 रुपये व उससे निम्न के लिए 100 रुपये प्रति किलो की दर से कीमत दे रहे हैं.
वहीं लाह बीज 30 से 40 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है. व्यापारियों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार लाह की कीमत में गिरावट आयी है. बावजूद किसानों को इस साल लाह के अच्छे उत्पादन को लेकर बेहतर आमदनी की उम्मीद है. किसानों ने बताया कि
मार्च तक लाह बाजार में आता है. व्यापारियों के मुताबिक प्रतिदिन बाजार में तीन से चार क्विंटल तक लाह का व्यापार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










