रांची : दुकानों के आवंटन में बरतें पारदर्शिता : सीपी सिंह

Updated at : 25 Oct 2018 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दुकानों के आवंटन में बरतें पारदर्शिता : सीपी सिंह

नगर विकास मंत्री व अफसरों की टीम ने नवनिर्मित वेंडर मार्केट का किया निरीक्षण रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने नवनिर्मित वेंडर मार्केट की दुकानों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है. श्री सिंह बुधवार को वेंडर मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उनके साथ नगर विकास सचिव अजय कुमार […]

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री व अफसरों की टीम ने नवनिर्मित वेंडर मार्केट का किया निरीक्षण
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने नवनिर्मित वेंडर मार्केट की दुकानों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है. श्री सिंह बुधवार को वेंडर मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उनके साथ नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, नगर विकास विभाग व रांची नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद थे.
इस दौरान मंत्री ने कहा कि नवनिर्मित वेंडर मार्केट के शुरू हो जाने से दुकानदारों को सड़क पर बैठना नहीं पड़ेगा और कचहरी चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें भी नहीं लगेंगी.
इससे ट्रैफिक सुचारू हो सकेगा. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में राजधानी के कई हिस्सों में छोटे-छोटे वेंडर मार्केट बनाये जायेंगे, ताकि सड़क किनारे दुकान लगानेवाले आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिले.
कचहरी रोड के किनारे बनी पुरानी दीवार तोड़ने का निर्देश : नगर विकास सचिव ने रांची नगर निगम और मार्केट बनाने वाली कंपनी को निर्देश दिया कि उदघाटन समारोह से पहले कचहरी रोड के किनारे बनी पुरानी दीवार को तोड़ा जाये और साफ-सफाई करायी जाये. उन्होंने जयपाल सिंह स्टेडियम के मैदान को समतल करने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने यह भी कहा कि सेकंड फ्लोर पर बनी दुकानों में यदि किसी को छोटे दुकान की जरूरत है, जो बड़ी दुकानों में पार्टीशन कर दो दुकानें निकाली जा सकती हैं. सचिव ने कहा कि 16 नवंबर उदघाटन होना संभावित है. इसमें मुख्यमंत्री ने शामिल होने की सहमति दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola