रांची : कृषि मंत्रालय की टीम पहुंची पंडरा बाजार समिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कृषि मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को पंडरा बाजार समिति का निरीक्षण करने पहुंचीं. टीम यह जांच कर रही है कि झारखंड की बाजार समितियों में ई-नैम के तहत ट्रेडिंग हो रही या नहीं. टीम लगभग 7:30 घंटा बाजार परिसर में रही. टीम के सदस्य सबसे पहले परिसर स्थित ऑक्शन हॉल में […]
विज्ञापन
रांची : कृषि मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को पंडरा बाजार समिति का निरीक्षण करने पहुंचीं. टीम यह जांच कर रही है कि झारखंड की बाजार समितियों में ई-नैम के तहत ट्रेडिंग हो रही या नहीं. टीम लगभग 7:30 घंटा बाजार परिसर में रही.
टीम के सदस्य सबसे पहले परिसर स्थित ऑक्शन हॉल में गये. उन्होंने यहां के कर्मचारियों से पूछा कि यहां क्या-क्या होता है? साथ ही मंडी एनालिस्ट से पूछा कि किस तरह से ट्रेडिंग होती है? किसान यहां पर आते हैं या नहीं?
इसके बाद टीम ने पूरे व्यापारियों की लिस्ट मांगी. असेइंग लैब का भी निरीक्षण किया. इसके बाद टीम के सभी सदस्यों ने पूरी मंडी का निरीक्षण किया. साथ ही आलू मंडी भी गये. कई व्यापारियों से पूछा कि आपलोग चावल आदि किसान से लेते हैं या कहीं और से? कई व्यापारियों ने कहा कि हमलोग यह सब सामान मिलों से मंगाते हैं.
किसान यहां पर नहीं आते हैं. इन टीमों के साथ पंडरा बाजार समिति के प्रभारी सचिव अभिषेक आनंद और गढ़वा के प्रभारी सचिव राहुल कुमार भी साथ में थे. संभवत: टीम बुधवार को भी हो रहे ई-ट्रेडिंग की जांच के लिए पंडरा बाजार समिति पहुंचेगी. यह टीम पंडरा बाजार समिति के अलावा रामगढ़ और परसूडीह बाजार समिति, जमशेदपुर भी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




