ePaper

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी के निधन पर CM रघुवर ने जताया शोक

Updated at : 18 Oct 2018 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी के निधन पर CM रघुवर ने जताया शोक

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है. दास ने आश्रिता टूटी के निधन पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया और कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है. दास ने आश्रिता टूटी के निधन पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया और कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे. भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी का आज निधन हो गया.

क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ. अश्रिता टूटी कुछ दिनों पूर्व एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गयी थीं और कोमा में चली गयी थीं. 11 अक्टूबर को प्रोफेसर आश्रिता टूटी विभागीय कार्य करने के बाद शाम 6 बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस होते हुए अपने आवास की ओर जा रही थीं.

अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार ने नशे की हालत में टक्‍कर मार दी. आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया. बाद में उन्हें निजी अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया था. प्रोफेसर आश्रिता टूटी भगवान बिरसा मुंडा की परपोती थीं. वह इंडियन महिला हॉकी टीम की पहली आदिवासी कोच भी रहीं.

भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश ने भी इनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इनको श्रद्धांजलि अर्पित की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola