रांची : स्वस्थ भारत यात्रा के तहत 25 साइकलिस्ट खूंटी पहुंचे

रांची : स्वस्थ भारत यात्रा कार्यक्रम (ईट राइट इंडिया) के तहत बुधवार को 25 साइकलिस्ट का दल खूंटी पहुंचा. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. साइकलिस्ट पटेल नगर, हरमू चाैक, बिरसा चाैक, तुपुदाना चाैक होते हुए खूंटी पहुंचे. खूंटी में डीसी ने स्वागत किया. इससे पूर्व श्री त्रिपाठी ने साइकलिस्टों […]
रांची : स्वस्थ भारत यात्रा कार्यक्रम (ईट राइट इंडिया) के तहत बुधवार को 25 साइकलिस्ट का दल खूंटी पहुंचा. मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. साइकलिस्ट पटेल नगर, हरमू चाैक, बिरसा चाैक, तुपुदाना चाैक होते हुए खूंटी पहुंचे. खूंटी में डीसी ने स्वागत किया.
इससे पूर्व श्री त्रिपाठी ने साइकलिस्टों का हाैसला बढ़ाते हुए कहा कि आप महत्वपूर्ण कार्य पर जा रहे हैं. लोगों को सही खान-पान की जानकारी देने के अभियान में शामिल हैं. स्वच्छ भोजन स्वस्थ रहने की आवश्यकता है. लोगों को बताया जाना चाहिए कि भोजन में नमक, चीनी व तेल का उपयोग कम कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है. लोगों को जागरूक करने में वोलेंटियर सहायक होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










