रांची : कल से अगले आदेश तक धारा 144 लागू रहेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य स्रोत से अफवाह फैलानेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने 15 अक्तूबर की सुबह छह बजे से अगले आदेश तक के लिए अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. इस दौरान कोई भी व्यक्ति ह्वाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज डालता है […]
विज्ञापन
रांची : दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य स्रोत से अफवाह फैलानेवालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने 15 अक्तूबर की सुबह छह बजे से अगले आदेश तक के लिए अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
इस दौरान कोई भी व्यक्ति ह्वाट्सएप पर भड़काऊ मैसेज डालता है या किसी ग्रुप में मैसेज भेजता है, तो उक्त व्यक्ति के साथ ग्रुप एडमिशन पर धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई होगी. एसडीओ ने कहा कि इसे लागू करने की जिम्मेदारी सभी थाना प्रभारियों की होगी. ज्ञात हो कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के कारण बीते दिनों सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










