रांची : बेस्ट अनुसंधानक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री मेडल

Updated at : 10 Oct 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बेस्ट अनुसंधानक को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री मेडल

अमन तिवारी रांची : झारखंड के पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अब प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पुलिस अफसर को बेस्ट अनुसंधान के लिए भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री मेडल दिया जायेगा. झारखंड सहित दूसरे राज्यों के लिए भी यह व्यवस्था भारत सरकार ने लागू की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के […]

विज्ञापन
अमन तिवारी
रांची : झारखंड के पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अब प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पुलिस अफसर को बेस्ट अनुसंधान के लिए भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री मेडल दिया जायेगा. झारखंड सहित दूसरे राज्यों के लिए भी यह व्यवस्था भारत सरकार ने लागू की है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को इस संबंध में बेस्ट अनुसंधान का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है.
मेडल के लिए प्रस्ताव में नाम के साथ केस का प्रकार, अनुसंधान का तरीका, अनुसंधान में नया क्या किया सहित अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी देनी होगी. मेडल के लिए प्रत्येक राज्य से कोटा तय किया गया है. महिलाओं का भी मनोबल बढ़ाने के लिए एक साल के अंतराल में एक महिला पुलिस पदाधिकारी का नाम भेजने की अनुशंसा की गयी है. मेडल के हकदार वैसे पुलिस पदाधिकारी होंगे, जो दारोगा से एसपी रैंक के होंगे और अनुसंधान में शामिल रहेंगे.
क्या है मेडल देने के पीछे उद्देश्य
अनुसंधान में पुलिस की कार्यकुशलता को प्रमोट व पुलिस में प्रोफेशनल स्टैंडर्ड को बढ़ाना. बेहतर अनुसंधान करनेवाले पुलिस पदाधिकारी को पुलिस संगठन के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना. झारखंड में कौन होंगे कमेटी में शामिल : मेडल से संबंधित अनुशंसा के लिए राज्य में डीजीपी एक कमेटी का गठन करेंगे. कमेटी के अध्यक्ष एडीजी रैंक के अधिकारी को बनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola