102 साल की वृद्ध महिला का हिल व्यू अस्पताल में सफलतापूर्वक हीप रिप्लेसमेंट

रांची : राजधानी के हिल व्यू अस्पताल में एक 102 साल की वृद्ध महिला का हिप रिप्लेसमेंट किया गया. गिरिडीह निवासी रेवनी देवी पिछले कई दिनों से जोड़ों में दर्द की शिकायत के कारण चलने में असमर्थ थी. अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उनके हिप में फ्रैक्चर है. अस्पताल के डॉ नितेश […]
रांची : राजधानी के हिल व्यू अस्पताल में एक 102 साल की वृद्ध महिला का हिप रिप्लेसमेंट किया गया. गिरिडीह निवासी रेवनी देवी पिछले कई दिनों से जोड़ों में दर्द की शिकायत के कारण चलने में असमर्थ थी. अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उनके हिप में फ्रैक्चर है. अस्पताल के डॉ नितेश प्रिया ने बताया कि उक्त महिला का अस्पताल में सफलतापूर्वक हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी किया गया.
सर्जरी सफल रहा और महिला अब अपने पैरों पर चलने में सक्षम है. डॉ प्रिया ने कहा कि हिल व्यू अस्पताल अब जोड़ प्रत्यरोपण में बेहतर चिकित्सा सुविधा कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है. इस अस्पताल में 1989 से ही अत्याधुनिक उपकरण और तरीकों से मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










