दोस्त ने गाली दी, तो चाकू घोंपा

रांचीः अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू ओवरब्रिज के नीचे रविवार को मो सरफराज (23 वर्ष) नामक युवक के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गयी. चाकू मार कर भाग रहे अपराधी सन्नी राम को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया. बाद में पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर […]
रांचीः अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू ओवरब्रिज के नीचे रविवार को मो सरफराज (23 वर्ष) नामक युवक के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गयी. चाकू मार कर भाग रहे अपराधी सन्नी राम को मौके पर ही स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया. बाद में पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब पूछताछ की, तो सन्नी राम ने बताया कि सरफराज ने उसे गाली दी. इसी आक्रोश में उसने उसकी हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार मो सरफराज टांगरबसली का रहनेवाला है. वह पेशे से बिजली मिस्त्री था. वहीं सन्नी कडरू फूलटोली का रहनेवाला है. वह रंगाई-पोताई का काम करता है. बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी. रविवार को मो सरफराज काम के सिलसिले में कडरू पहुंचा था. घटना से पहले दोनों ने नशा का सेवन किया. नशे में ही मो सरफराज और सन्नी की किसी बात को लेकर बहस हो गयी. दोनों एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद सन्नी ने उस पर चाकू से कई वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
परिजनों ने किया हंगामा
हत्या की सूचना मिलने पर उसके परिजन सहित 40- 50 लोग रविवार को अरगोड़ा थाना पहुंचे और हंगामा किया. इसके बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार सन्नी को तलाशने लगे. बताया जाता है कि वे पुलिस से सन्नी को हाजत से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे. लोग उसे खुद सजा देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने इसका विरोध किया. तब हंगामा करने वालों ने थाने का घेराव करने की भी कोशिश की. बाद में किसी तरह पुलिस ने सभी को समझा कर वापस भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




