रांची : एसेल इंफ्रा कंपनी पर इतना मेहरबान क्यों हैं अधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन रांची : शहर की सफाई व्यवस्था से त्रस्त होकर शनिवार काे नगर निगम के पार्षदों ने नगर आयुक्त मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त को बताया गया कि एसेल इंफ्रा नामक कंपनी पिछले दो सालों से शहर की सफाई में लगी है, लेकिन […]
विज्ञापन
पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रांची : शहर की सफाई व्यवस्था से त्रस्त होकर शनिवार काे नगर निगम के पार्षदों ने नगर आयुक्त मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त को बताया गया कि एसेल इंफ्रा नामक कंपनी पिछले दो सालों से शहर की सफाई में लगी है, लेकिन अब तक सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आयी है. ऐसे में कंपनी को हटाने का प्रस्ताव निगम बोर्ड से स्वीकृत कराया गया है. फिर भी निगम के अधिकारी कंपनी को 53 वार्ड का जिम्मा देना चाहते हैं.
आखिर निगम के अधिकारी कंपनी पर इतना मेहरबान क्यों हैं. पार्षदों ने कहा कि नगर निगम वार्ड कमेटी का गठन तो करना चाह रहा है, लेकिन उससे पहले पार्षदों को 74वें संविधान संशोधन के तहत अधिकार दिया जाये. प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन यादव, मो एहतेशाम, फिरोज आलम, आनंद मूर्ति, विनोद सिंह, झरी लिंडा, मोनिका खलखो, प्रीति रंजन, गायत्री देवी, जमीला खातुन, सोनी परवीन, वीणा अग्रवाल, साजदा खातून, शशि सिंह, सविता कुजूर, पुष्पा तिर्की, नाजिमा रजा, हुस्ना आरा, उर्मिला यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










