रांची : इंडिगो का रांची-बेंगलुरु विमान रद्द, यात्रियों ने जतायी नाराजगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची से बेंगलुरु जानेवाला इंडिगो का विमान का सोमवार रात रद्द कर दिया गया. शाम में दिल्ली से रांची आये विमान में तकनीकी खराबी आ गयी. इस वजह से विमान को ग्राउंडेड हो गया. इसके बाद बेंगलुरु से रांची आये विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली भेजा गया. वहीं, बेंगलुरु के […]
विज्ञापन
रांची : रांची से बेंगलुरु जानेवाला इंडिगो का विमान का सोमवार रात रद्द कर दिया गया. शाम में दिल्ली से रांची आये विमान में तकनीकी खराबी आ गयी. इस वजह से विमान को ग्राउंडेड हो गया. इसके बाद बेंगलुरु से रांची आये विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली भेजा गया.
वहीं, बेंगलुरु के विमान को रद्द कर दिया गया. जिन यात्रियों को बेंगलुरु जाना था, वे परेशान हो गये. नाराज यात्रियों का कहना था की उन्हें उनके विमान से भेजा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इस कारण से उन लोगों को काफी परेशानी हुई. इस घटना से रांची-दिल्ली विमान सेवा भी प्रभावित हुई. यह विमान विलंब से दिल्ली के लिए उड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










