रांची : आज आयेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकमंथन का करेंगे उदघाटन, सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम,

Updated at : 27 Sep 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आज आयेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकमंथन का करेंगे उदघाटन, सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम,

रांची : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को रांची आयेंगे़ नायडू प्रज्ञा प्रवाह द्वारा राज्य सरकार के कला संस्कृति खेल-कूद विभाग के सहयोग से आयोजित साहित्यिक और बौद्धिक समागम लोकमंथन-2018 का खेल गांव में उदघाटन करेंगे़ 30 सितंबर तक चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में देश के जाने-माने प्रबुद्ध, विचारक और साहित्य कर्मशील साधक साझा मंच […]

विज्ञापन
रांची : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को रांची आयेंगे़ नायडू प्रज्ञा प्रवाह द्वारा राज्य सरकार के कला संस्कृति खेल-कूद विभाग के सहयोग से आयोजित साहित्यिक और बौद्धिक समागम लोकमंथन-2018 का खेल गांव में उदघाटन करेंगे़
30 सितंबर तक चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम में देश के जाने-माने प्रबुद्ध, विचारक और साहित्य कर्मशील साधक साझा मंच से वर्तमान परिस्थिति के विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक पहलुओं पर विमर्श करेंगे़ भोपाल के बाद रांची में लोकमंथन दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है़
उदघाटन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तर प्रदेश के स्पीकर ह्दयानारायण दीक्षित, मंत्री अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति नंदकुमार इंदू और प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार शामिल होंगे़ लोकमंथन का विषय भारत बोध रखा गया है, जिसके तहत जन, गण और मन के विभिन्न आयामों पर विमर्श होगा़
लोकमंथन में पहले दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित, रामेश्वर मिश्र पंकज, प्रशांत पॉल सहित कई विचारक अपने भारत बोध पर चर्चा करेंगे़ 30 सितंबर को होने वाले समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पद्मश्री अशोक भगत और लेखक चिंतक रंगा हरि संबोधित करेंगे़ हर दिन कार्यक्रम अलग-अलग सत्रों में चलेगा़
इसमें विषयवार चर्चा की जायेगी़ कार्यक्रम में 29 सितंबर को असम के मुख्यमंत्री सर्वांनद सोनेवाल पहुंचेंगे़ अलग-अलग दिनों में चलने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे सहित सोनल मानसिंह, आचार्य डेविड फ्राले, अर्थशास्त्री बजरंगलाल गुप्ता, विनायक महादेव गोविलकर, वंदना मिश्रा, स्वामी नरसिंहानंद सहित राष्ट्रीय स्तर के चिंतक व विचार पहुंचेंगे़
रांची : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के रांची दौरा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है. उपराष्ट्रपति श्री नायडू 27 सितंबर को सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से वो नामकुम में बनाये गये विशेष हेलीपैड तक जायेंगे.
एयरपोर्ट में कारकेड के साथ एक जोनल व 4 सेक्टर दंडाधिकारियों सहित एक विशेष जोनल अधिकारी व तीन पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
उप राष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर उपायुक्त व एसएसपी द्वारा बुधवार को संयुक्त आदेश जारी किया गया. जारी आदेश के अनुसार उपराष्ट्रपति के पूरे कार्यक्रम को लेकर चार जोन बनाये गये हैं. इसके लिये 51 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के अलावा फायर गेट, पार्किंग, वीआइपी लाउंज, हेलीपैड, एटीसी टावर, मेकन हॉस्पिटल पर दंडाधिकारी व विशेष पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
एयरपोर्ट के आसपास 12 स्थानों को चिह्नित करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा राजधानी के प्रवेश व निकासी के सभी स्थानों सहित उपराष्ट्रपति के सभी ठहराव स्थान व वाहनों के मार्ग पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम करते हुए 60 पुलिस पदाधिकारी व सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है.
कारकेड में होंगे 17 वाहन
उप राष्ट्रपति के कारकेड में 17 वाहन शामिल होंगे. जिनमें वार्निंग कार, पायलट कार, इसीएम जैमर वाहन, वीवीआइपी कार, एस्कॉट, वायरलेस एस्कॉट वाहन, वीवीआइपी स्पेयर कार, मुखयमंत्री की कार, राज्यपाल की कार, चार इनोवा, बैगेज वाहन, एंबुलेंस, टेलकटर वाहन, मुख्यमंत्री के स्कॉट वाहन शामिल होंगे. उपराष्ट्रपति के तीनों स्थानों के सड़क मार्ग के लिए कारकेड की ऐसी ही व्यवस्था की गयी है.
डीसी व एसएसपी ने किया निरीक्षण
हटिया : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भुसूर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को दिन के 10.30 बजे स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर दोपहर एक बजे रांची उपायुक्त राय महिमापत रे व एसएसपी अनीश गुप्ता सहित कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर कुटियातु मैदान में हेलीपैड बनाया गया है, जहां उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक आयेंगे. कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल होंगे.कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल के साथ आइपीएस सुजाता कुमारी, निशा मुर्मू, नामकुम सीओ मनोज कुमार आदि तैनात हैं.
रिम्स ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया
रांची : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेेकर रिम्स प्रबंधन ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है. एक टीम एयरपोर्ट पर व दूसरी टीम कार्यक्रम स्थल पर रहेगी. दोनों टीमों को मूवमेंट का अादेश दिया गया है. टीम में मेडिसिन, हड्डी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी व ब्लड विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल किये गये हैं. इसके अलावा उनके ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव का रक्त भी रिम्स ब्लड बैंक मेेें संग्रहित कर दिया गया है. वहीं पेईंग वार्ड के दूसरे तल्ले पर दो कमरा को सुईट रूम में तब्दील कर दिया गया है.
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति पांच जिलों को ओडीएफ घोषित करेंगे
उपराष्ट्रपति इन्हें करेंगे सम्मानित
खूंटी जिले के कक्षा बारी पंचायत की रानी मिस्त्री किरण देवी,
धनबाद जिले के खरखड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी कुमारी,
बोकारो जिले के बड़ाजोर पंचायत की स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष लता देवी, साहेबगंज जिले के पूर्वी नारायणपुर पंचायत की मुखिया सुभद्रा विश्वास, पूर्वी सिंहभूम जिले के दक्षिण गजरा पंचायत की जल सहिया विमला समद को उपराष्ट्रपति सम्मानित करेंगे़ इसके अलावा दो रानी मिस्त्री कांके प्रखंड की सीता कश्यप व रातू प्रखंड की फूलमती देवी अनुभवों को साझा करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola