रांची : पीएम नरेंद्र मोदी से न मिल सकी, तो रोने लगी डिंपी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 6:08 AM
विज्ञापन
रांची : डिंपी सहाय नाम की युवती प्रधानमंत्री से नहीं मिल सकी, तो कार्यक्रम स्थल पर रोने लगी. डिंपी पीएम को अपनी बनायी हुई पेंटिंग देना चाहती थी. वह प्रधानमंत्री की पेंटिंग के साथ पहुंची थी लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा घेरे के अंदर नहीं जाने दिया. निराश होकर वह रोने लगी. बाद में […]
विज्ञापन
रांची : डिंपी सहाय नाम की युवती प्रधानमंत्री से नहीं मिल सकी, तो कार्यक्रम स्थल पर रोने लगी. डिंपी पीएम को अपनी बनायी हुई पेंटिंग देना चाहती थी.
वह प्रधानमंत्री की पेंटिंग के साथ पहुंची थी लेकिन सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे सुरक्षा घेरे के अंदर नहीं जाने दिया. निराश होकर वह रोने लगी. बाद में लौट गयी. डिंपी की तरह ही कई अन्य लोग भी पीएम से मुलाकात का सपना लिये पहुंचे थे. सिमडेगा निवासी सोहदारिया उराइन भी अनुकंपा पर नौकरी दिलाने की गुहार लेकर प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची थीं, लेकिन उनको भी निराश ही लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










