रांची : फिर जेटा के अध्यक्ष बने जुगल
Updated at : 24 Sep 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (जेटा) की वार्षिक आमसभा रविवार को हुई. होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया. जुगल केडिया को फिर जेटा का अध्यक्ष बनाया गया है. पंकज कुमार ठक्कर को भी पुन: सचिव चुना गया है. पंकज चौधरी को उपाध्यक्ष, नीतिश बागला को […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (जेटा) की वार्षिक आमसभा रविवार को हुई. होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का चयन किया गया. जुगल केडिया को फिर जेटा का अध्यक्ष बनाया गया है.
पंकज कुमार ठक्कर को भी पुन: सचिव चुना गया है. पंकज चौधरी को उपाध्यक्ष, नीतिश बागला को जेटा डायरी चेयरमैन, दीपेश चंद्रा को सह सचिव और संजय जौहर को आॅडिटर बनाया गया है. 15 कार्यकारिणी समिति के लिए भी सदस्यों को चुना गया. पदाधिकारियों के अलावा इसमें शुभम सिंघानिया, गौतम बियानी, मो नाहिद, दीपक मुरारका, विनोद गिरी, अजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक पटेल, पंकज कुमार श्रीवास्तव और कौशल मक्कर शामिल हैं.
चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी विष्णु बुधिया ने संपन्न करायी. इसके पूर्व स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष जुगल केडिया ने किया. सचिव पंकज ठक्कर ने वर्ष 2017-18 की कार्य विवरणी एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. मौके पर राजकुमार मारू, वेद प्रकाश बागला, राजेश लिल्हा, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




