रांची रेल मंडल में सभी मानव रहित रेल फाटक खत्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची रेल मंडल के सभी मानव रहित रेल फाटक खत्म कर दिया गया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डेनरीच, कोलकाता एवं रेलवे बोर्ड द्वारा 30 सितंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था. वहीं, रेल मंडल ने समयावधि से पूर्व ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया. एक अप्रैल 2016 के रांची […]
विज्ञापन
रांची : रांची रेल मंडल के सभी मानव रहित रेल फाटक खत्म कर दिया गया है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डेनरीच, कोलकाता एवं रेलवे बोर्ड द्वारा 30 सितंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था. वहीं, रेल मंडल ने समयावधि से पूर्व ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया.
एक अप्रैल 2016 के रांची रेल मंडल में 66 मानव रहित रेल फाटक थे. 2016-17 में इनमें से 33 को लेवल क्रॉसिंग के डायवर्सन, लिमिटेड हाइट सब वे, नाॅर्मल हाइट सब वे, रोड अंडर ब्रिज तथा मानव सहित फाटक बनाकर बंद किया गया. वहीं, 2017-18 में 30 लेवल क्राॅसिंग को लिमिटेड हाइट सब वे, नाॅर्मल हाइट सब वे, रोड अंडर ब्रिज डायवर्सन बनाकर बंद किया गया. शेष तीन लेवल क्राॅसिंग के गुरुवार को लिमिटेड हाइअ सब वे, नाॅर्मल हाइट सब वे, रोड अंडर ब्रिज के द्वारा बंद कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










