सेंट्रल बैंक, लालपुर के मैनेजर का शव मिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तीन महीने पहले कटिहार से रांची आये थे रांची : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर मंजीत कुमार सिन्हा का शव अनगड़ा पुलिस ने बुधवार को गौतमधारा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. […]
विज्ञापन
तीन महीने पहले कटिहार से रांची आये थे
रांची : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर मंजीत कुमार सिन्हा का शव अनगड़ा पुलिस ने बुधवार को गौतमधारा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंजीत कुमार सिन्हा ने आत्महत्या की है, क्योंकि वह पहले से डिप्रेशन से परेशान थे. इस वजह से उन्होंने कटिहार से अपना ट्रांसफर भी रांची कराया था. वह मंगलवार को 11 बजे ब्रांच से निकले थे. वह ट्रेन से किता स्टेशन के पास पहुंचे थे.
सेंट्रल बैंक, लालपुर के…
लापता होने की सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस ने उनकी तलाश की. बुधवार को अनगड़ा पुलिस ने जब एक अज्ञात शव बरामद किया और पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद लालपुर पुलिस ने शव की पहचान मंजीत कुमार सिन्हा के परिजनों से करायी. परिजनों ने शव की पहचान की. मंजीत कुमार सिन्हा की मौत के पीछे कोई दूसरी वजह तो नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस स्पष्ट कर पायेगी.
पीस रोड के एक अपार्टमेंट में रहते थे
मंजीत कुमार सिन्हा पीस रोड, लालपुर स्थित कुमार अपार्टमेंट में रहते थे. वह पिछले तीन महीने से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालपुर शाखा में पदस्थापित थे. वह 11 सितंबर को 10 बजे बैंक पहुंचे और थोड़ी देर काम करने के बाद बिना किसी को कुछ बताये 11 बजे बैंक से निकल गये. मोबाइल पर कॉल करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. करीब दो बजे उनका मोबाइल बंद हो गया. तब मामले की जानकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी पवन कुमार ने लालपुर पुलिस को दी थी.
गौतमधारा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला शव
11 सितंबर को बैंक से बिना किसी को कुछ बताये निकले थे
डिप्रेशन के कारण पहले से परेशान रहते थे मंजीत कुमार सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










