रांची : दिउड़ी पहुंचे धौनी, लिया माता का आशीर्वाद
Updated at : 12 Sep 2018 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : 15 सितंबर से यूनाइटेड अरब ऑफ अमीरात (यूएई) में होनेवाले एशिया कप में हिस्सा लेने जाने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मंगलवार को रांची से 60 किलोमीटर दूर दिउड़ी मंदिर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया. धौनी के आने की खबर सुनते ही मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों […]
विज्ञापन
रांची : 15 सितंबर से यूनाइटेड अरब ऑफ अमीरात (यूएई) में होनेवाले एशिया कप में हिस्सा लेने जाने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मंगलवार को रांची से 60 किलोमीटर दूर दिउड़ी मंदिर पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया. धौनी के आने की खबर सुनते ही मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. धौनी ने भी किसी को निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो खिंचवायी.
इस दौरान पुजारियों में भी फोटो खिंचवाने की होड़ मच गयी. धौनी जब भी रांची आते हैं, तो दिउड़ी मंदिर जरूर जाते हैं. टीम इंडिया का कप्तान रहते हुए भी धौनी किसी बड़ी सीरीज के शुरू होने से पहले यहां जरूर आते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




