रांची : बांस की खेती को बढ़ावा दिया जायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बांस की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये.साथ ही कार्यशाला आयोजित किये जायें. उन्होंने नेशनल बंबू मिशन से जुड़े लोगों से कहा है कि बांस की खेती व उस पर आधारित उत्पादों व बाजार पर बेहतर काम […]
विज्ञापन
रांची : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने बांस की खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये.साथ ही कार्यशाला आयोजित किये जायें. उन्होंने नेशनल बंबू मिशन से जुड़े लोगों से कहा है कि बांस की खेती व उस पर आधारित उत्पादों व बाजार पर बेहतर काम करनेवाले राज्यों का अध्ययन कर उसे झारखंड में लागू किया जाये. इस पर संबंधित अफसरों ने उन्हें बताया कि जल्द ही एक टीम मिजोरम जायेगी और इसका अध्ययन करेगी.
मंगलवार को मुख्य सचिव प्रोजेक्ट भवन में नेशनल बंबू मिशन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कर रहे थे. बैठक में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदुशेखर चतुर्वेदी, योजना सह वत्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










