संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में मना शिक्षक दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 5:04 PM
रांची : संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया. स्कूल की कैप्टन गर्ल बालाकृति कुमारी और कैप्टन ब्वॉय रोहित कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. बच्चों ने सभी शिक्षकों को बैच लगाया और तोहफे भी दिये. कार्यक्रम […]
रांची : संत गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया. स्कूल की कैप्टन गर्ल बालाकृति कुमारी और कैप्टन ब्वॉय रोहित कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर बच्चों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. बच्चों ने सभी शिक्षकों को बैच लगाया और तोहफे भी दिये. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रिंस कुमार, शोभा कुमारी, रानी कुमारी, निशा कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शिक्षकों का मनोरंजन किया, वहीं कार्यक्रम के समापन के समय शिक्षकों ने भी नृत्य-संगीत पेश किये. कक्षा प्री नर्सरी और नर्सरी के बच्चों ने जुबी डूबी, कक्षा एक से तीन के बच्चों ने मईया यशोदा, कक्षा चार और पांच के बच्चों ने मनवा लागे, आदि गानों पर प्रस्तुति दी. वहीं बच्चों ने नाटक और शायरी भी पेश किये.
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण के साथ हुई. प्राचार्या सुषमा केरकेट्टा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उप प्राचार्या साइमन सार्की और अन्य शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास की काफी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










