रांची : 22 घरों में मिला चिकनगुनिया व डेंगू का लार्वा, तीन घरों पर जुर्माना

Updated at : 02 Sep 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 22 घरों में मिला चिकनगुनिया व डेंगू का लार्वा, तीन घरों पर जुर्माना

रांची : हिंदपीढ़ी इलाके के वार्ड 22 में शनिवार काे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया. यहां टीम ने 86 घरों में जगह-जगह जमा हुए पानी की जांच की गयी, जिसमें 22 घरों में डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छर का लार्वा मिला. इस दौरान 256 कंटेनरों की जांच की गयी, जिसमें 30 कंटेनरों में […]

विज्ञापन
रांची : हिंदपीढ़ी इलाके के वार्ड 22 में शनिवार काे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया. यहां टीम ने 86 घरों में जगह-जगह जमा हुए पानी की जांच की गयी, जिसमें 22 घरों में डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छर का लार्वा मिला. इस दौरान 256 कंटेनरों की जांच की गयी, जिसमें 30 कंटेनरों में डेंगू व चिकनगुनिया का लार्वा मिला.
तीन घराें के मालिक से 200-200 रुपये का जुर्माना वसूला गया. टीम के सदस्याें ने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया. वहीं मुस्लिम कॉलोनी में 53 घराें में एकत्र पानी की जांच की गयी, जिसमेें 24 घरों में चिकनगुनिया व डेंगू का लार्वा मिला. इधर, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सदर अस्पताल की टीम ने शनिवार को रातू रोड के मधुकम व पुरानी रांची मेंं शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 203 लोगाें की जांच की गयी.
जांच में दाे व्यक्ति में चिकनगुनिया व डेंगू के संदिग्ध लक्षण पाये गये. इन इलाकों में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली की टीम ने दौरा किया. टीम में डॉ पंकज कुमार, शिल्पी धान व राज्य टीम में डॉ वीएन खन्ना, सज्ञा सिंह, डॉ मंजू प्रसाद व पार्षद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola