झारखंड चेंबर चुनाव के लिए एक सितंबर से होगा नामांकन
Updated at : 30 Aug 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

बज गया चुनावी बिगुल, प्रत्याशियों ने शुरू कर दी है तैयारी रांची : झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. दो दिनों के बाद चुनाव को लेकर नामांकन भी शुरू होगा. चुनाव में भाग लेनेवाले प्रत्याशी एक सितंबर से नामांकन कर सकेंगे. प्रत्याशी तीन सितंबर को दिन के चार बजे तक अपना […]
विज्ञापन
बज गया चुनावी बिगुल, प्रत्याशियों ने शुरू कर दी है तैयारी
रांची : झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. दो दिनों के बाद चुनाव को लेकर नामांकन भी शुरू होगा. चुनाव में भाग लेनेवाले प्रत्याशी एक सितंबर से नामांकन कर सकेंगे. प्रत्याशी तीन सितंबर को दिन के चार बजे तक अपना नामांकन चेंबर कार्यालय में जमा कर सकेंगे.
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि छह सितंबर तक : इसी प्रकार प्रत्याशियों द्वारा किये गये नामांकनों की स्क्रूटनी तीन सितंबर को दिन के चार बजे के बाद से की जायेगी. वहीं नामांकन वापसी की अंतिम तिथि छह सितंबर को दिन के चार बजे तक होगी. चेंबर की वार्षिक आमसभा 15 सितंबर को 11 बजे से चेंबर भवन में होगी. जबकि 16 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चेंबर का चुनाव होगा. मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. मतगणना 18 सितंबर को चेंबर भवन में होगी.
बकाया होने पर चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे : वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सदस्यता शुल्क या अन्य किसी भी प्रकार का बकाया होने की स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का मौका नहीं दिया जायेगा.
छह सितंबर से प्रचार-प्रसार कर सकेंगे
चुनाव में भाग लेनेवाले प्रत्याशी छह सितंबर से 13 सितंबर तक प्रचार कर सकेंगे. हर प्रत्याशी तीन एसएमएस और तीन व्हाट्सएप मैसेज भेज सकेंगे. नामांकन फॉर्म में डिन नंबर (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) होना जरूरी है. डिन नंबर नहीं होने पर उस फॉर्म को चुनाव समिति द्वारा अवैध घोषित कर दिया जायेगा.
उद्योग को आगे बढ़ायेंगे : दीपक मारू
रांची़ : झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर दीपक मारू टीम का चुनावी कार्यालय बुधवार को खुला. हरमू रोड, पंचवटी टावर स्थित तीसरे तल्ले में कार्यालय का उद्घाटन झारखंड चेंबर के कई पूर्व अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षीय प्रत्याशी दीपक मारू ने कहा कि व्यापार में कुछ-न-कुछ परेशानी होती रहती है. हमारी टीम सभी समस्याओं का निराकरण करेगी. सरकार के साथ बात करके समस्याओं को दूर कराया जायेगा. झारखंड में व्यापार और उद्योग बढ़े, व्यवसायियों और उद्यमियों को सम्मान मिले, इन बातों को ध्यान में रखकर काम करेंगे. भागचंद पोद्दार ने कहा कि दीपक मारू टीम को अधिक-से-अधिक मतों से विजयी बनायें. यह एक सशक्त टीम है. पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी ने कहा कि चेंबर के इतिहास में नयी युवा पीढ़ी का पदार्पण हो चुका है. दीपक मारू के परिवार में उद्योगपति, व्यवसायी और प्रोफेशनल भी हैं.
इसका लाभ सभी को मिलेगा. पूर्व अध्यक्ष बिकास सिंह ने कहा कि दीपक मारू टीम में युवाओं के साथ अनुभवी लोग हैं. पूर्व अध्यक्ष सज्जन सर्राफ ने कहा कि दीपक मारू को व्यापार, उद्योग के साथ-साथ चेंबर का भी अनुभव है. इसका लाभ सभी को मिलेगा. चेंबर के वरीय सदस्य छवि विरमानी ने कहा कि दीपक मारू टीम में ऊर्जावान सदस्य हैं. यह हमेशा ध्यान रखना होगा कि चेंबर है, तो हम हैं. मौके पर ज्योति सिंह मथारू, नरेंद्र जैन, माधव लाखोटिया, रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष रतन मोदी, रंजीत टिबड़ेवाल, जेके मारू, अरुण बुधिया, नवल किशोर सिंह, ओपी अग्रवाल, पवन शर्मा, विनय सरागवी, पवन पोद्दार, गोवर्द्धन गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, अनिल जालान, चंद्रकांत रायपत, अजय मारू, तुषार विजयवर्गीय सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे. संचालन पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन सोनी मेहता ने दिया.
32 सदस्यीय टीम के नामों की घोषणा
पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यक्रम में दीपक मारू टीम के 32 सदस्यों के नामों की घोषणा की. टीम में दीपक मारू, आनंद गोयल, अंजय सरावगी, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीन दयाल वर्णवाल, काशी प्रसाद कनोइ, कुणाल अजमानी, किशन अग्रवाल, मनीष सर्राफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत सिंह रूबल, निखिल पोद्दार, पंकज पोद्दार, परेश गट्टानी, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगड़, डॉ रवि भट्ट, रोहित चौधरी, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सोनी मेहता, सुमित जैन, वरुण जालान, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




