रांची : एक कमरे के मकान में गुजर रही है 55381 विधवा परिवारों की जिंदगी

Updated at : 29 Aug 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एक कमरे के मकान में गुजर रही है 55381 विधवा परिवारों की जिंदगी

रांची : राज्य में 55381 विधवा परिवारों को एक ही कमरे वाले कच्चे मकान में जिंदगी बसर करनी पड़ रही है. ये ऐसी विधवा हैं, जिनकी उम्र 30 साल या इससे अधिक है और वे अपने घर की मुखिया हैं. यानी घर की पूरी जिम्मेदारी इन पर ही है. यह आंकड़ा सामाजिक, आर्थिक और जातीय […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में 55381 विधवा परिवारों को एक ही कमरे वाले कच्चे मकान में जिंदगी बसर करनी पड़ रही है. ये ऐसी विधवा हैं, जिनकी उम्र 30 साल या इससे अधिक है और वे अपने घर की मुखिया हैं. यानी घर की पूरी जिम्मेदारी इन पर ही है. यह आंकड़ा सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना 2011 का है.
एक कमरे के कच्चे मकान में रहनेवाले इन परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात में छत से पानी टपकता है. शौच के लिए भी बरसात में बाहर जाना पड़ता है. खास कर रात में परिवार की महिला सदस्यों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. पूरे परिवार का जन जीवन प्रभावित है.
विभिन्न जिलों में एक कमरे वाले कच्चे मकान में रहनेवाले विधवा परिवारों का आंकड़ा
जिला का नाम संख्या
बोकारो 2334
चतरा 1998
देवघर 1503
धनबाद 2436
दुमका 5345
पू सिंहभूम 3468
गढ़वा 1733
गिरिडीह 3054
गोड्डा 3311
गुमला 1957
हजारीबाग 2405
जामताड़ा 1907
खूंटी 1591
कोडरमा 857
लातेहार 1308
लोहरदगा 505
पाकुड़ 4499
पलामू 2426
रामगढ़ 988
रांची 2559
साहेबगंज 4540
सरायकेला 1817
सिमडेगा 947
प सिंहभूम 1893
कुल 55381
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola