रांची : कांग्रेस नेता पीएन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
Updated at : 29 Aug 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेस भवन में मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. तत्पश्चात सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय पीएन सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से चर्चा […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेस भवन में मनायी गयी.
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. तत्पश्चात सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय पीएन सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने स्व सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था. स्व सिंह जमीन से जुड़े नेता थे.
वे लोगों के दु:ख-सुख में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वे हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विनय सिन्हा दीपू, संचालन सुनील सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र सिंह ने किया.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में हरिराम, राजेश रंजन, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दुबे, रवींद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शशिभूषण राय, कुमार राजा, अजय राय, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसिफ, मुरली सुंदर पांडेय, मुनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संजय पांडेय, आलोक तिवारी, राकेश सिन्हा समेत कई नेता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




