रांची : इजराइल में खेती की नयी तकनीक से रूबरू हुए झारखंड के किसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 8:33 AM

विज्ञापन

किसानों ने तेल अविव शहर में कई फार्म का किया भ्रमण रांची : झारखंड से किसानों की 26 सदस्यीय और अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम इजराइल पहुंच गयी है. टीम के सदस्यों ने सोमवार को इजराइल के तेल अविव शहर में खेती की नयी-नयी तकनीक की जानकारी ली. टीम के सदस्यों को ग्रीन हाउस में […]

विज्ञापन
किसानों ने तेल अविव शहर में कई फार्म का किया भ्रमण
रांची : झारखंड से किसानों की 26 सदस्यीय और अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम इजराइल पहुंच गयी है. टीम के सदस्यों ने सोमवार को इजराइल के तेल अविव शहर में खेती की नयी-नयी तकनीक की जानकारी ली.
टीम के सदस्यों को ग्रीन हाउस में अनार और नाशपाती की खेती भी दिखायी गयी. द बीइट याजाहक वहां के सबसे बड़े ग्रीन हाउस फार्म में से एक है. यहां कृषि की उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर फलों और सब्जियों की खेती की जा रही है. यहां कम से कम पानी में खेती हो रही है. ग्रीन हाउस में कम बीज में ज्यादा पैदावार दिखाया गया.
किसानों को दिखाया गया कि कैसे कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के प्रयोग से पानी, खाद और पर्यावरण को नियंत्रित किया जा सकता है.
किसानों को गेन योहश्या में सूखारोधी अनार की खेती दिखायी गयी. यहां डीप इरीगेशन के माध्यम से अनार की खेती के बारे में बताया गया. भोजनावकाश के बाद किसानों को नान डेन जैन का दौरा कराया गया.
यहां किसानों को डीप इरीगेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गयी. टीम में कृषि निदेशक रमेश घोलप, उद्यान निदेशक विजय कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक सुभाष कुमार सिंह के अतिरिक्त गढ़वा की उपायुक्त नेहा अरोड़ा और हजारीबाग के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला भी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola