रांची : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन मोरहाबादी में तीन सितंबर को
Updated at : 26 Aug 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता 2018 का आयोजन तीन सितंबर को मोरहाबादी में किया जायेगा. उत्सव का आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रहेगी. महोत्सव के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. कार्यक्रम […]
विज्ञापन
रांची : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता 2018 का आयोजन तीन सितंबर को मोरहाबादी में किया जायेगा. उत्सव का आकर्षण दही हांडी प्रतियोगिता रहेगी.
महोत्सव के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता का उदघाटन प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत रहेंगे. पुरुष और महिला टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी.
उन्होंने बताया कि पुरुष टीम के विजेताओं को 75 हजार रुपये नकद और महिला टीम के विजेताओं को 21 हजार रुपये नकद दिये जायेंगे. समिति की तरफ से इस बार भी बाल गोपाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. मथुरा से आये कलाकारों की तरफ से श्रीकृष्ण की रास लीला और अन्य कथाओं पर आधारित भजन भी प्रस्तुत किये जायेंगे.
पुरुष टीमों के लिए 20 फीट की ऊंचाई पर दही हांडी की मटकी रखी जायेगी, जबकि महिला टीम के लिए यह ऊंचाई 17 फीट तय की गयी है. एक सितंबर तक सभी टीमें अपना आवेदन कचहरी चौक, गायत्री मेडिकल हॉल में जमा कर सकते हैं. आयोजन स्थल पर महिलाओं व दर्शकों को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था भी की गयी है. इसके अलावा एलइडी स्क्रीन भी लगाये जा रहे हैं. देर रात चक चलनेवाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर पूरी तरह पारिवारिक माहौल बनाया जायेगा.
बनायी गयी आयोजन समिति : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर एक आयोजन समिति भी बनायी गयी है. इसमें डॉ राजेश गुप्ता छोटू, संजय पांडेय, मनोज पांडेय, योगेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार, राजेश सिन्हा सन्नी, राजन सिंह राजा, संजु सोनी, राहुल सिंह, रोहित सिंह, सतीश पाल, कुलदीप रवि, गौतम सेन, विनोद गोप, मनोज गुप्ता, केदार पासवान, राजीव रंजन शुक्ला, राजीव प्रकाश चौधरी, नरेंद्र कुमार सिंह, किशन अग्रवाल, प्रवीण टोप्पो, गोविंदा सिंह, सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, कौशिक चक्रवर्ती, अजय सिंह, पंचम, सुमित समेत अन्य को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




