रांची : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर चलना मुश्किल

Published at :26 Aug 2018 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर चलना मुश्किल

रांची : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर इन दिनों चलना मुश्किल हो गया है. गत एक माह से इस कच्ची सड़क की दुर्गति हो गयी है. इससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इस सड़क पर कई निर्माणाधीन पुलों को अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं पुल […]

विज्ञापन
रांची : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर इन दिनों चलना मुश्किल हो गया है. गत एक माह से इस कच्ची सड़क की दुर्गति हो गयी है. इससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इस सड़क पर कई निर्माणाधीन पुलों को अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से कई जगह हर रोज वाहनों की कतार लग जा रही है.
ठेकेदार की लापरवाही से राहगीर व वाहन चालक, दोनों मुसीबत झेल रहे हैं. सबसे खराब स्थिति बालूमाथ के मकइयाटार की है, जहां कच्ची मिट्टी भर दी गयी है. ऊपर से खराब डायवर्सन के कारण यहां आवागमन लगभग ठप है. मकइया पुल के ऊपर से 33 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. बीड़ी पत्ता या कोई ऊंची चीज लोड कर चल रहे ट्रक के लिए यह खतरनाक स्पॉट है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola