रांची : आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कमेटी गठित

Updated at : 20 Aug 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कमेटी गठित

आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कोर कमेटी की मीटिंग में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले कोर कमेटी ने लाेगों को नेत्रदान करने पर जोर देने व जागरूक करने का निर्णय लिया रांची : कश्यप मेमोरियल आइ हॉस्पिटल के आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कोर कमेटी की बैठक अस्पताल सभागार में मानद सचिव वैद्यनाथ मिश्रा की अध्यक्षता […]

विज्ञापन
आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कोर कमेटी की मीटिंग में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले
कोर कमेटी ने लाेगों को नेत्रदान करने पर जोर देने व जागरूक करने का निर्णय लिया
रांची : कश्यप मेमोरियल आइ हॉस्पिटल के आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की कोर कमेटी की बैठक अस्पताल सभागार में मानद सचिव वैद्यनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें कोर कमेटी की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया. नेत्रदान को आगे बढ़ाने के लिए नीति का निर्धारण किया गया.
नयी कमेटी ने नेत्र जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया. निजी अस्पतालों काे जोड़ने पर भी सहमति बनी. वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ बीपी कश्यप ने कमेटी के उद्देश्य के बारे में बताया.
उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार-झारखंड के समय कॉर्निया श्रीलंका व ऑस्ट्रेलिया से आयी थी. पहला नेत्र प्रत्यारोपण स्वर्गीय डॉ भरत प्रसाद कश्यप व ऑस्ट्रेलिया से आये डॉ पीटर एंडरसन के द्वारा जनवरी 1979 में किया गया था. उस समय कुल छह नेत्र प्रत्यारोपण किये गये थे. डॉ बीपी कश्यप व डॉ भारती कश्यप के द्वारा 1995 में रांची में नेत्र प्रत्यारोपण किया गया. कश्यप मेमोरियल का आइ बैंक एक्टिव आइ बैंक है, लेकिन झारखंड की कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता को दूर करने के लिए पर्याप्त कॉर्निया नहीं हैं. इसी की कमी काे दूर करने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी का कार्यकाल दो साल का होगा.
सलाहकार : आशुतोष चतुर्वेदी, सतीश सिंह, रजत गुप्ता, संपूर्णानंद, अविनाश ठाकुर, हरिनायण सिंह, मनोज प्रसाद, बैजनाथ मिश्र, अरूप चटर्जी, किशोर झा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद बंधु.
अध्यक्ष : अनुज सिन्हा
उपाध्यक्ष : विजय पाठक, संजय सिंह व चंदन मिश्रा
सचिव : राजेश तोमर
संयुक्त सचिव : आनंद मोहन, मुकेश, निलय सिंह, अमरकांत सिंह व विनोद ओझा
कोषाध्यक्ष : साकेत मोदी
एग्जिक्यूटिव कमेटी : पंकज त्रिपाठी, विवेेक चंद्रा, राजीव पांडेय, पवन कुमार, अनिमेश नचिकेता, शक्ति सिंह, शंभु नाथ, मनोज कुमार, विपिन, प्रणव प्रत्यूष व सुधीर मिश्रा आदि.
आइ बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भारती कश्यप ने कहा कि आइ डोनेशन अवेयरनेस क्लब की नयी कार्यकारिणी के गठन से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम काे बल मिलेगा. आयुष्मान योजना से गरीब दृष्टिहीन मरीज बड़े अस्पताल में कॉर्निया प्रत्यारोपण करा सकेंगे. आयुष्मान योजना का पूरा लाभ कॉर्निया जनित गरीब दृष्टिहीन मरीजों को नहीं मिल पायेगा, इसलिए यह प्रयास किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola