रांची : घुसपैठियों से सहानुभूति है, तो बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लें हेमंत : भाजपा

Updated at : 15 Aug 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : घुसपैठियों से सहानुभूति है, तो बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लें हेमंत : भाजपा

हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा ने जताया एतराज, किया हमला रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा ने एतराज जताया है़ झामुमो पर भाजपा ने घुसपैठिये के मामले को लेकर हमला बोला है़ भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि घुसपैठियों का साथ देने वालों को भी बांग्लादेश भेज दिया […]

विज्ञापन
हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा ने जताया एतराज, किया हमला
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा ने एतराज जताया है़ झामुमो पर भाजपा ने घुसपैठिये के मामले को लेकर हमला बोला है़ भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि घुसपैठियों का साथ देने वालों को भी बांग्लादेश भेज दिया जायेगा़
अगर हेमंत सोरेन को घुसपैठियों से इतना लगाव और सहानुभूति है, तो वह खुद भी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर ले़ं देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा के साथ आतंकवाद व अपराध के वाहक बने दो करोड़ घुसपैठियों के लिए राज्य के विकास के प्रति समर्पित मुख्यमंत्री का भी अपमान करने से हेमंत सोरेन नहीं चूक रहे़ आखिर हेमंत सोरेन को घुसपैठियों से इतनी सहानुभूति क्यों है़ भाजपा प्रवक्ता श्री प्रभाकर ने कहा है कि घुसपैठियों के माध्यम से आतंकवादी संगठनों एवं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ की पैठ राष्ट्रीय सुरक्षा व अखंडता पर खतरा पैदा कर रही है़
इन इलाकों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) और जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएसबी) जैसे आतंकी संगठनों की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में हर हालत में नेशनल सिटीजन रजिस्टर (एनआरसी) लागू किया जायेगा़ घुसपैठियों को वापस भेजा जायेगा़
श्री प्रभाकर ने कहा कि हेमंत सोरेन भी ममता बनर्जी की तरह बांग्लादेशी घुसपैठियों के संरक्षक बन गये हैं. घुसपैठ को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं. घुसपैठ से संथालपरगना सबसे ज्यादा प्रभावित है और इससे यहां की संस्कृति प्रभावित हो रही है़ पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा आदि जिलों में स्थिति भयावह है़
घुसपैठिये गलत कागजात बनवा कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और राज्य के अल्पसंख्यकों का हक मार रहे हैं. इसके अलावा घुसपैठियों के चोरी, लूटपाट, डकैती, हथियार, पशु तस्करी, जाली नोट एवं नशीली दवाओं के कारोबार जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण कानून व्यवस्था पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola