रांची : शहर में महामारी, नगर आयुक्त विदेश घूम रहे : सहाय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू महामारी का रूप लेते जा रहे हैं. सरकार का स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम उदासीन बने हुए हैं. शहर में गंदगी का अंबार लगा है और नगर आयुक्त विदेश की सैर पर चले गये हैं. श्री सहाय ने […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू महामारी का रूप लेते जा रहे हैं. सरकार का स्वास्थ्य विभाग और रांची नगर निगम उदासीन बने हुए हैं. शहर में गंदगी का अंबार लगा है और नगर आयुक्त विदेश की सैर पर चले गये हैं.
श्री सहाय ने आरोप लगाया कि शहर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरायी हुई हैं. नगर आयुक्त ने निगम बोर्ड की अनुमति के बिना अपनी मर्जी से स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण के अधिकारों में कटौती कर अपने चहेते अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच बांट दिया है. इस मामले में नगर विकास विभाग के मंत्री और मेयर का हस्तक्षेप नहीं करना भी सवालों के घेरे में है. श्री सहाय ने कहा है कि शहर के सभी मोहल्लों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










