रांची : रिम्स और सदर ब्लड बैंक में बढ़ी ब्लड कंपोनेंट्स की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स में होल ब्लड की जगह अब ब्लड कंपोनेंट्स को तैयार किये जा रहे हैं. ब्लड कंपोनेंट्स की डिमांड भी बढ़ गयी है. डॉक्टर भी कंपोनेंट् को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. इन का उपयोग सबसे ज्यादा थैलेसिमिया के मरीजों में किया जा रहा है. रिम्स ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ एके श्रीवास्तव […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में होल ब्लड की जगह अब ब्लड कंपोनेंट्स को तैयार किये जा रहे हैं. ब्लड कंपोनेंट्स की डिमांड भी बढ़ गयी है. डॉक्टर भी कंपोनेंट् को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. इन का उपयोग सबसे ज्यादा थैलेसिमिया के मरीजों में किया जा रहा है.
रिम्स ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के माध्यम से एकत्र होल ब्लड से कंपोनेंट्स तैयार किये जा रहे हैं. एक यूनिट होल ब्लड से चार कंपोनेंट्स (प्लाजमा, रेड ब्लड सेल, व्हाइट ब्लड सेल और प्लेटलेट्स) तैयार किये जा रहे हैं, जिससे चार लोगों की डिमांड को पूरा किया जा रहा है. उधर, सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में भी कंपोनेंट्स को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. थैलेसिमिया डे-केयर के लिए तो कंपानेंट्स मुहैया कराया जा रहा है, साथ ही अन्य मरीजों में भी कंपोनेंट्स को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है. रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने भी कहा था कि रिम्स ब्लड बैंक में 50 फीसदी कंपोनेंट्स तैयार किया जा रहा है. कंपोनेंट्स का स्टॉक ज्यादा तैयार कर रखा जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




