शहीदों के नाम पर हो स्कूल व कॉलेजों का नामकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2018 9:17 AM

विज्ञापन

ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती मनी रांची : हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ में रविवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव (प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी) ने कहा कि बड़कागढ़ इस्टेट की राजधानी हटिया थी. उन्होंने कहा कि अमर शहीद का गढ़ चिरनागढ़ […]

विज्ञापन
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती मनी
रांची : हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ में रविवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव (प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी) ने कहा कि बड़कागढ़ इस्टेट की राजधानी हटिया थी. उन्होंने कहा कि अमर शहीद का गढ़ चिरनागढ़ को आज दबंग लोगों द्वारा बेचा जा रहा है.
उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने व इस एेतिहासिक स्थल पर शहादत उद्यान बनाने की मांग की. श्री शाहदेव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम अमर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ के नाम पर करने, झारखंड सेनानी कोष का पुनर्गठन करने, कोष की नियमावली के तहत सदस्य बनाने का कार्य करने, राजधानी की सड़क, गोलंबर, भवन, विद्यालय व कॉलेजों का नामकरण अमर शहीदों के नाम पर करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि चिरनागढ़ से प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंका गया था. प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को आज हम भूलते जा रहे हैं, जबकि उनके बलिदान के कारण ही देश आजाद हुआ.
मौके पर जलेश्वर माली, लाल सूरज नाथ शाहदेव, लाल तारकेश्वर नाथ शाहदेव, लाल सीताराम नाथ शाहदेव, मुख्तार अंसारी, सुधांशु नाथ शाहदेव, सीताराम ओहदार, गुप्तेश्वर सिंह, राजू गुप्ता, मुन्नी लाल साहू, बुधराम लकड़ा, विनोद, सुधीर सिंह, फखरुद्दीन खलीफा, कादिर अंसारी, इंदर गोप आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola