चोरों की तलाश में बिहार में छापेमारी कर लौटी पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित योन डिजिटल मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करनेवाले गिरोह की तलाश में लालपुर थाना की पुलिस बिहार के पटना, मोतिहारी और बेतिया जिले में छापेमारी कर रविवार को लौट गयी. पुलिस ने दुकान से चोरी किये गये एक मोबाइल को पटना के एक युवक से बरामद किया है. […]
विज्ञापन
लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित योन डिजिटल मोबाइल दुकान से मोबाइल चोरी करनेवाले गिरोह की तलाश में लालपुर थाना की पुलिस बिहार के पटना, मोतिहारी और बेतिया जिले में छापेमारी कर रविवार को लौट गयी.
पुलिस ने दुकान से चोरी किये गये एक मोबाइल को पटना के एक युवक से बरामद किया है. मोबाइल की चोरी सात अक्तूबर 2017 को हुई थी. युवक से मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस ने अरुण की तलाश में मोतिहारी स्थित उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान करीब छह माह पूर्व से केरल के जेल में अरुण के होने की जानकारी मिली. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, लेकिन चोरी का मोबाइल नहीं मिला.
नेपाल में बेच देते थे मोबाइल : उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना में शामिल होने के आरोप में पुरी के एक होटल से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था. सभी लोग मोतिहारी और सीतामढ़ी के रहने वाले थे. आरोपियों ने रांची में मोबाइल दुकान में चोरी में संलिप्तता की जानकारी दी थी.
गिरोह के कुछ सदस्यों का नाम भी बताया था. जिसके बाद लालपुर थाना के दारोगा सोहन लाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को मोबाइल बरामद करने और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में बिहार में छापेमारी करने के लिए भेजा गया था. जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि चोरी करनेवाले गिरोह में शामिल लोग मोबाइल चोरी के बाद से नेपाल में बेच दिया करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










