रांची : एसबीआइ अधिकारी संघ का चुनाव दो सितंबर को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) अधिकारी संघ के पटना मंडल के चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर को होगा. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा 15 केंद्रीय और सात अंचलों में 11-11 आंचलिक सदस्यों के लिए चुनाव होगा. चुनाव में कुल 92 लोग चुने जायेंगे. केंद्रीय समिति के लिए एक […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) अधिकारी संघ के पटना मंडल के चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर को होगा. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा
15 केंद्रीय और सात अंचलों में 11-11 आंचलिक सदस्यों के लिए चुनाव होगा. चुनाव में कुल 92 लोग चुने जायेंगे. केंद्रीय समिति के लिए एक गुट में उमाकांत सिंह व अजीत मिश्रा और दूसरे गुट में कमलेश कुमार सिंह व रणधीर सिन्हा के नेतृत्व में चुनाव लड़े जायेंगे. केंद्रीय समिति के लिए सभी जोन के सदस्य वोट करेंगे, जबकि जोनल कमेटी के लिए उसी जोन के सदस्य वोट कर सकेंगे. कुल 6,843 सदस्य वोट कर सकेंगे. पटना मंडल में मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, देवघर, धनबाद, रांची और पटना अंचल कार्यालय हैं. बिहार और झारखंड में कुल 49 बूथों पर मतदान किये जायेंगे.
आठ और नौ सितंबर को होगी मतगणना : दो सितंबर को चुनाव के बाद आठ और नौ सितंबर को मतगणना होगी. नौ सितंबर को ही परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.
नयी कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा. उमाकांत सिंह गुट में केंद्रीय कमेटी के लिए अजीत कुमार मिश्रा, कमलाकर सिंह, शिवाधर लाल, अरिजीत बोस, रूपेश श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद दुबे, अनिल कुमार यादव, लक्ष्मी नारायण पासवान, मो रफी अहमद, निकेश नंदन, अमरेश विक्रमादित्य, प्रशांत मिश्रा, ब्रज किशोर सोरेन, शशि भूषण गुप्ता चुनावी मैदान में हैं.
कमलेश कुमार सिंह गुट में केंद्रीय कमिटी के लिए रंधीर कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, सरोज यादव, अनिल कुमार अंबष्ठ, सुरेंद्र प्रसाद कर्ण, शेखर कुमार, रघुनाथ बोदरा, देवेंद्र कुमार, एचएन लाल, अजीत गुप्ता, धनंजय कश्यप, मुन्ना कुमार सिंह, मो जावेद इकबाल और बरखा दत्त चुनावी मैदान में हैं. चुनाव के लिए राजीव कुमार दास और उज्ज्वल कुमार को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




