राजधानी में फैली महामारी, लेिकन उदासीन बना है नगर निगम : चेंबर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड चेंबर ने गुरुवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, सदस्य सचिव, वन पर्यावरण सचिव और नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से चेंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि राजधानी में चिकनगुनिया व डेंगू महामारी […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में चिकनगुनिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड चेंबर ने गुरुवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, सदस्य सचिव, वन पर्यावरण सचिव और नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से चेंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि राजधानी में चिकनगुनिया व डेंगू महामारी का रूप ले चुकी है. इसके बाद भी नगर निगम उदासीन है.
चेंबर ने आरोप लगाया है कि शहर की मुख्य सड़कों को छोड़ कर कहीं भी सफाई नहीं की जाती है. निगम द्वारा कई जगहों पर पानी की टंकी लगायी गयी है. लेकिन, कुछ टंकियां खुली हुई हैं, जिससे एंडीज मच्छर पनप रहे हैं.
रांची में नियमित रूप से सफाई नहीं होना, ह्यूमन वेस्ट का निष्पादन नहीं होना और नालियों से गंदे पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है. आग्रह किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रांची नगर निगम को राजधानी में सफाई व्यवस्था के प्रति ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित करे.
डीडीसी के साथ बैठक भी
राजधानी में फैले चिकनगुनिया और डेंगू के मुद्दे पर चर्चा के लिए गुरुवार को झारखंड चेंबर के नागरिक सुविधा उप समिति ने कुछ संस्थाओं के साथ डीडीसी दिव्यांशु झा व सिविल सर्जन विजय बहादुर के साथ मुलाकात की. बैठक में शहर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी महामारी पर जागरूकता अभियान चलाने की बात हुई. मौके पर चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, नागरिक सुविधा उप समिति चेयरमैन विकास विजयवर्गीय, रोहित पोद्दार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










