पिस्कानगड़ी : मंत्री ने तसर अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : मंत्री लुईस मरांडी ने गुरुवार को केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला, रेशम कीट पालन प्रक्षेत्र व तसर टेक्नोलॉजी पार्क का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि संस्थान जनजातीय समुदाय, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तथा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है. […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : मंत्री लुईस मरांडी ने गुरुवार को केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला, रेशम कीट पालन प्रक्षेत्र व तसर टेक्नोलॉजी पार्क का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि संस्थान जनजातीय समुदाय, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तथा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है.
यह संयोग है कि आज विश्व आदिवासी दिवस है व यह संस्थान निरंतर देश के आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध भाव से कार्य कर रहा है. सरकार का भी प्रयास है कि स्थानीय लोगों के आर्थिक स्तर में किस प्रकार सुधार हो तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत की जाये. संस्थान के निदेशक डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मंत्री को तसर रेशम कीट पालन से लेकर वस्त्र निर्माण प्रक्रिया की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










