रांची : टूट रही सड़कें, मरम्मत के 145 करोड़ यूं ही पड़े हैं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:55 AM

विज्ञापन

रांची : राजधानी सहित विभिन्न जिलों में सड़कें लगातार टूट रही हैं. बरसात शुरू होने के बाद से ही सड़कों की स्थिति तेजी से खराब होने लगी है. सड़कों पर गड्ढे हो गये हैं. कई जगहों पर सड़क की ऊपरी परत ही उखड़ गयी है. ऐसे में गाड़ियों के परिचालन में दिक्कतें हो रही है. […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी सहित विभिन्न जिलों में सड़कें लगातार टूट रही हैं. बरसात शुरू होने के बाद से ही सड़कों की स्थिति तेजी से खराब होने लगी है. सड़कों पर गड्ढे हो गये हैं. कई जगहों पर सड़क की ऊपरी परत ही उखड़ गयी है. ऐसे में गाड़ियों के परिचालन में दिक्कतें हो रही है. यह स्थिति तब है, जब पथ निर्माण विभाग के पास मरम्मत का पैसा पड़ा हुआ है.
इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने सड़कों की मरम्मत के मद में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था. इसमें 145 करोड़ रुपये अब भी पड़े हुए हैं. केवल पांच करोड़ रुपये श्रावणी मेले के मद्देनजर मरम्मत के लिए भेजे गये हैं.
वहीं, इंजीनियरों का कहना है कि लगभग सभी जिले में सड़कों की स्थिति खराब हो रही है. रांची में तो करीब एक दर्जन सड़क की स्थिति खराब होते जा रही है. तत्काल उनकी मरम्मत किये जाने की जरूरत है. लेकिन, अब तक राशि की डिमांड मुख्यालय से नहीं मिली है. इस वजह से सारा पैसा पड़ा हुआ है. हालांकि, कुछ प्रमंडल ने तो मरम्मत की तैयारी करायी है. टेंडर की कार्रवाई की जा रही है, पर अब भी सारा पैसा पड़ा हुआ है.
शहर में इन सड़कों की दशा हो रही है खराब : बरियातू रोड, स्टेशन रोड, अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड, रातू रोड से कांके रोड को जोड़नेवाली सड़क, मोरहाबादी से बोड़ेया रोड, मुख्यमंत्री आवास के सामने वाला रोड, कांके प्रखंड कार्यालय के आगे बाजार टांड़ से कांके रोड को जोड़ने वाली सड़क, पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय से नगर निगम जानेवाली सड़क, खेलगांव रोड आदि.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola