रांची़ : डॉ विद्यासागर ने एमओ का पद लेने से किया इनकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : रिम्स पीएसएम विभाग के डॉ विद्यासागर ने मेडिकल ऑफिसर स्टोर का पद स्वीकार करने से मना कर दिया है. रिम्स प्रबंधन को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पास विभाग की बहुत सारी जिम्मेदारी है. विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कश्यप ने अधीक्षक बनने के बाद कई महत्वपूर्ण कार्यों का जिम्मा सौंपा […]
विज्ञापन
रांची़ : रिम्स पीएसएम विभाग के डॉ विद्यासागर ने मेडिकल ऑफिसर स्टोर का पद स्वीकार करने से मना कर दिया है. रिम्स प्रबंधन को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके पास विभाग की बहुत सारी जिम्मेदारी है. विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कश्यप ने अधीक्षक बनने के बाद कई महत्वपूर्ण कार्यों का जिम्मा सौंपा है. ऐसे में वे मेडिकल ऑफिसर का पद नहीं संभाल सकते हैं.
डॉ विद्यासागर ने दो बार इसकी लिखित सूचना प्रबंधन को दे दी है. वहीं दूसरी तरफ स्थिति यह है कि उनके अलावा कई विभाग के डॉक्टरों से प्रबंधन ने मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, लेकिन कोई तैयार नहीं हाे रहा है. ऐसे में रिम्स प्रबंधन ने डॉ विद्यासागर के इन्कार के बाद मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी उपाधीक्षक डाॅ संजय कुमार को दी है. वहीं डॉ रघुनाथ को मरीजों की नि:शुल्क जांच के लिए हस्ताक्षर करने की जिम्मेदारी दी गयी है. गौरतलब है कि स्वास्थ्य सचिव निधि खरे के निर्देश पर डॉ रघुनाथ को रिम्स प्रबंधन ने मेडिकल ऑफिसर के पद से हटाने की अधिसूचना जारी की थी.
रिम्स में 43 नर्स एक साल के अनुबंध पर नियुक्त
रांची़ रिम्स में 43 नर्सों को एक साल के अनुबंध पर रखा गया है. इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. पूर्व में प्रशिक्षण कॉलेजों से उत्तीर्ण नर्सों को एक साल के लिए रखने का निर्णय रिम्स शासी निकाय ने लिया था. उन्हें प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय दिया जायेगा.
पीएसएम विभाग के डॉ विद्यासागर ने मेडिकल ऑफिसर स्टोर का पद स्वीकार करने से मना कर दिया है. इसके बाद यह जिम्मेदारी उपाधीक्षक डाॅ संजय कुमार को दी गयी है. इसके साथ ही डाॅ रघुनाथ मरीजों को नि:शुल्क जांच की मांग पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे.
डॉ आरके श्रीवास्तव, निदेशक रिम्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










