कुआं में डूबने से मांडर कॉलेज के छात्र की मौत
Updated at : 27 Jul 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

मांडर : मांडर के कंजिया रोड निवासी गोपाल सिंह (20 वर्ष) की मौत गुरुवार की शाम कुआं में डूबने से हो गयी. बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह (पिता रामकिशोर सिंह) शाम करीब छह बजे कुआं से पानी निकालने गया था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा. […]
विज्ञापन
मांडर : मांडर के कंजिया रोड निवासी गोपाल सिंह (20 वर्ष) की मौत गुरुवार की शाम कुआं में डूबने से हो गयी. बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह (पिता रामकिशोर सिंह) शाम करीब छह बजे कुआं से पानी निकालने गया था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा. जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार दो भाइयों में छोटा गोपाल सिंह मांडर कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




