रांची : सात सूत्री मांगों को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कल चक्का जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मोटर फेडरेशन सहित अन्य ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संयुक्त रूप से पूरे राज्य में 20 जुलाई को चक्का जाम करेंगे. बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष ललित नारायण आेझा ने यह जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि बंद को रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश ऑनर्स […]
विज्ञापन
रांची : सात सूत्री मांगों को लेकर झारखंड मोटर फेडरेशन सहित अन्य ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संयुक्त रूप से पूरे राज्य में 20 जुलाई को चक्का जाम करेंगे.
बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष ललित नारायण आेझा ने यह जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि बंद को रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश ऑनर्स बस एसोसिएशन, रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन, रांची जिला डीजल चालक संघ, झारखंड टेंपो चालक संघ, हटिया गुड्स एसोसिएशन, रांची जिला मालवाहक ऑटो संघ व रांची मिनी ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन तथा अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है.
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश संयोजक कृष्ण मोहन सिंह, महासचिव सुनील सिंह चौहान, मुख्य संयोजक अरुण बुधिया, पवन शर्मा, सच्चिदानंद सिंह, संजय जैन, महेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश सोनी, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन यादव, राजकिशोर यादव, श्याम बिहारी सिंह, मोइन अख्तर मोनू सहित अन्य मौजूद थे.
क्या हैं मांगें
राज्य के प्रत्येक जिले में कार्य दिवस के दौरान मोटरयान निरीक्षक मौजूद रहें.
सभी शहरों में वाहन पड़ाव व ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित हो.
भारी वाहन चालक लाइसेंस बनाने की सुविधा हर जिले में हो.
फिटनेस शुल्क जमा करने के बाद वाहनों का परमिट तत्काल जारी किया जाये़
नगर निगम द्वारा पड़ाव के नाम पर वाहनों से भारी वसूली बंद की जाये.
सभी शहरों में व्यावसायिक वाहनों की नो इंट्री अवधि कम हो़
छोटे मालवाहक वाहनाें को नो इंट्री से मुक्त रखा जाये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










