रांची : बिजली बिल मिलते ही कर सकते हैं भुगतान
Updated at : 19 Jul 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बिजली के उपभोक्ता अब बिजली बिल देनेवाले ऊर्जा मित्रों को ही उसी समय बिल का भुगतान भी कर सकते हैं. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इसके लिए 1500 पॉस मशीनों का आॅर्डर दिया गया है. 200 मशीनें रांची आ गयी हैं. रांची में दो से चार दिनों में ऊर्जा मित्र इसका इस्तेमाल […]
विज्ञापन
रांची : बिजली के उपभोक्ता अब बिजली बिल देनेवाले ऊर्जा मित्रों को ही उसी समय बिल का भुगतान भी कर सकते हैं. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा इसके लिए 1500 पॉस मशीनों का आॅर्डर दिया गया है.
200 मशीनें रांची आ गयी हैं. रांची में दो से चार दिनों में ऊर्जा मित्र इसका इस्तेमाल भी करने लगेंगे. इसके अलावा सभी जिलों में मशीनें भेजी जायेंगी. बताया गया कि पहले चरण में उपभोक्ता डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करेंगे.
उस समय उन्हें भुगतान की पर्ची भी मिल जायेगी. इधर, बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने सभी जीएम को इस माह के अंत तक पॉस मशीन से बिजली बिल लेने का निर्देश भी जारी कर दिया है. महीने के अंत तक सभी जिलों को मशीनें भी उपलब्ध करा दी जायेंगी.
अॉनलाइन भुगतान शुरू : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वेबसाइट से अॉनलाइन बिजली बिल भुगतान में अा रही तकनीकी बाधा को दूर कर लिया गया है. अब उपभोक्ता अॉनलाइन भुगतान कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




