रांची : सिटी बस चलवाने के लिए रांची नगर निगम ने आठवीं बार निकाला टेंडर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : शहर के 66 सिटी बसों के परिचालन के लिए रांची नगर निगम ने लगातार आठवीं बार टेंडर निकाला है. निगम द्वारा निकाले गये टेंडर में तहत वैसे लोग ही इस टेंडर में भाग ले सकते हैं, जिनके पास कम से कम पांच बसें हों. पिछले तीन साल में उनका टर्नओवर 50 लाख कम […]
विज्ञापन
रांची : शहर के 66 सिटी बसों के परिचालन के लिए रांची नगर निगम ने लगातार आठवीं बार टेंडर निकाला है. निगम द्वारा निकाले गये टेंडर में तहत वैसे लोग ही इस टेंडर में भाग ले सकते हैं, जिनके पास कम से कम पांच बसें हों.
पिछले तीन साल में उनका टर्नओवर 50 लाख कम से कम रहा हो. इसके अलावा बस परिचालन का कम से कम पांच साल का अनुभव रहा हो. बस परिचालन करने के इच्छुक लोगों से एक अगस्त तक आवेदन मांगा गया है.
जिन बसों के परिचालन के लिए नगर निगम ने आठवीं बार टेंडर निकाला है, वे पिछले छह माह से बकरी बाजार स्टोर, सरकारी बस स्टैंड व शहर के अन्य जगहों पर खड़ी हैं.
निगम ने वर्तमान में इन बसों के परिचालन का कार्य कुछ निजी ड्राइवरों को इस शर्त पर सौंपा है कि वे प्रतिदिन 600 रुपये निगम को जमा करेंगे. हालांकि, ड्राइवरों को सौंपने के बाद भी प्रतिदिन 66 बसों में से मात्र 10-15 बसें ही शहर के सड़कों पर निकल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










