रांची : जामताड़ा व पाकुड़ के एक-एक मामले की होगी सीआइडी जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विवादों में रहे पाकुड़ और जामताड़ा जिले के एक-एक मामले की जांच अब सीआइडी करेगी. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की मांग पर डीजीपी डीके पांडेय ने यह आदेश जारी किया है. पाकुड़ के निजी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य को पुलिस ने जेल भेजा था. इस मामले में […]
विज्ञापन
रांची : विवादों में रहे पाकुड़ और जामताड़ा जिले के एक-एक मामले की जांच अब सीआइडी करेगी. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की मांग पर डीजीपी डीके पांडेय ने यह आदेश जारी किया है. पाकुड़ के निजी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्राचार्य को पुलिस ने जेल भेजा था. इस मामले में पाकुड़ थाने में कांड संख्या 60/18 दर्ज किया गया था.
इस मामले में निचली अदालत ने संज्ञान लिया था. पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हुए थे. जबकि जामताड़ा में एक महिला पुलिसकर्मी से यौन शोषण के मामले में आरोपी दो पुलिसकर्मियों के मामले में जामताड़ा के नारायणपुर थाने में कांड संख्या 250/17 दर्ज की गयी थी.
इस मामले में कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था़ मामले को लेकर जामताड़ा एसपी और रेंज आइजी के बीच कार्रवाई को लेकर विवाद की बात कही जा रही थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










