ePaper

रांची : नवीन जायसवाल के बॉडीगार्ड दुबे जी का मुंबई में निधन

Updated at : 04 Jul 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नवीन जायसवाल के बॉडीगार्ड दुबे जी का मुंबई में निधन

रांची : हटिया विधायक नवीन जायसवाल के बॉडीगार्ड दुबे जी का मुंबई में निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम मुंबई से विमान से रांची लाया गया. एयरपोर्ट परिसर में श्री जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व दुबे पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे अौर मुंबई में […]

विज्ञापन
रांची : हटिया विधायक नवीन जायसवाल के बॉडीगार्ड दुबे जी का मुंबई में निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम मुंबई से विमान से रांची लाया गया.
एयरपोर्ट परिसर में श्री जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. स्व दुबे पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे अौर मुंबई में उनका इलाज चल रहा था. मौके पर वरुण साहू, राहुल सिंह, कुश सिंह, गुड्डू साहू, गुड्डू सिंह, रूपदेव साहू, दीपक ठाकुर, संतोष, जेम्स, अमित तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.
इसके बाद वहां से बॉडी पुलिसलाइन लाया गया, जहां उन्हें एसएसपी, सार्जेंट मेजर टीके झा सहित अन्य की अोर से श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव बक्सर के नगवा गांव ( पोस्ट व थाना सिमरी) भेज दिया गया. मालूम हो कि तीन से चार साल पूर्व उनकी शादी हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola