अगस्त तक ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य पूरा करें : कुलकर्णी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : ऊर्जा सचिव सह झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी नितिन मदन कुलकर्णी ने चार जिलों की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की. उन्होंने डालटेनगंज, गढ़वा, धनबाद एवं चास अंचलों से संबंधित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, सौभाग्य योजना एवं ग्राम स्वराज योजना-2 के तहत चल रहे कार्यों को अगस्त 2018 तक पूरा […]
विज्ञापन
रांची : ऊर्जा सचिव सह झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी नितिन मदन कुलकर्णी ने चार जिलों की ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की समीक्षा की. उन्होंने डालटेनगंज, गढ़वा, धनबाद एवं चास अंचलों से संबंधित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, सौभाग्य योजना एवं ग्राम स्वराज योजना-2 के तहत चल रहे कार्यों को अगस्त 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है.
समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम स्वराज योजना-2 के अंतर्गत झारखंड के 6512 आंशिक विद्युतीकृत गांवों में से 1056 गांवों को पूर्ण विद्युतीकृत कर दिया गया है.
इस योजना के तहत पलामू में 600 में 38, लातेहार में 227 में 09, गढ़वा के 437 में 30 एवं बोकारो के 367 में 184 गांव पूर्ण विद्युतीकृत कर दिये गये हैं. शेष बचे हुए आंशिक विद्युतीकृत गांवों में एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. शेष बचे हुए काम को अगस्त 2018 के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है. संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एजेंसियों को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










