27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड वैश्य युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस, एक से तीन जुलाई तक राजभवन के समक्ष महाधरना

Updated:
विज्ञापन
27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड वैश्य युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस, एक से तीन जुलाई तक राजभवन के समक्ष महाधरना

रांची :झारखंड वैश्य युवा मोर्चा ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला. झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने व शेष बचे 13 वैश्य उप-जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने, बिजली विभाग की मनमानी और व्यवसायियों की परेशानी आदि मुद्दों को लेकर आगामी एक से तीन […]

विज्ञापन
रांची :झारखंड वैश्य युवा मोर्चा ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला. झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने व शेष बचे 13 वैश्य उप-जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने, बिजली विभाग की मनमानी और व्यवसायियों की परेशानी आदि मुद्दों को लेकर आगामी एक से तीन जुलाई तक राजभवन के समक्ष आयोजित तीन दिवसीय महाधरना कार्यक्रम के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे.
अलबर्ट एक्का चौक में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों का आरक्षण कम कर देना, उनके अधिकारों को छीनना है. इससे लाखों छात्रों एवं बेरोजगारों को नुकसान हो रहा है. सरकार को चाहिए कि तत्काल पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था दे, अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है. मशाल जुलूस में महेश्वर साहू, शंकर गुप्ता, राजीव राज, प्रो सूरज नंदन गुप्ता, शिवपूजन साहू, शंकर जायसवाल, प्रेमचंद प्रसाद, अनिल वैश्य, हीरानाथ साहू, इंदुभूषण गुप्ता, राहुल कुमार साहू, पवन सोनी, हलधर साहू, अजय मंडल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola